New year wishes

नव वर्ष की इस शुभ वेला में, करबद्ध खड़ी हो हर खुशिया।सकल मनोरथ हो पूरे, जो ख्वाब सजाये हो अंखिया।।
नव् वर्ष की.............//
नूतन वर्ष प्रकाश नया हो नया सबेरा जीवन में,
हर रंग नया हो ख़ुशी नयी हो शाम सुहानी जीवन में।
हर दिन होली के रंग भरे और दिवाली सी हो रतियाँ।।
नव् वर्ष..............//
हर पग पे मंजिल खड़ी मिले हर सफर सुहाना हो जाये,
लफ्झो पे महक इत्र की हो मुस्कान गुलाब सी हो जायें।
हर कांटो पे कोमलता हो फूलो से पटी मिले गलियां।।
नव् वर्ष...........//
हर खुशिओं की वजह बनों हर गैर तुम्हारा मीत बनें,
बिन सोचे हाँथ सहारा दें और गम भी तुम्हारा गीत बनें।
है दुआ यही परमेश्वर से झोली में भर दें हर खुशियां।।
नव् वर्ष...........//

।।द्वारा- मनोज कुमार द्विवेदी।।

Comments

Post a Comment

Popular Posts